यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के जितने भी जवान सिक्किम में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए उनको सरकारी मुआवजा और उनके परिवार वालों को देगी नौकरी।
जनपद एटा निवासी सेना के जवान भूपेन्द्र सिंह तथा जनपद ललितपुर निवासी सेना के जवान चरन सिंह के शौर्य और वीरता को नमन किये है।
मुजफ्फरनगर निवासी सेना के जवान लोकेश कुमार, जनपद उन्नाव निवासी सेना के जवान श्याम सिंह यादव के सहस की सराहना किये है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के शहीद सैनिकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।
इन्होने इन शहीदों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा किये है।
शहीद लोकेश कुमार, श्याम सिंह यादव, भूपेन्द्र सिंह तथा चरन सिंह के नाम पर उनके जनपद की एक सड़क का नामकरण करने की भी घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने शहीद सैनिकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के शहीद सैनिकों का अन्तिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
योगी का आदेश है, शहीद सैनिकों के अन्तिम संस्कार में राज्य सरकार के मंत्रीगण सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि देंगे।
आदित्यनाथ ने शहीद हुए और जवानों के लिए भी शोक सभा आयोजित किये तथा उनके वीरता और कर्तयवा को नमन किये।